उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम ने की विकास कार्यों की समीक्षा,टीम भावना से काम करने के दिए निर्देश।
उत्तरकाशी,सोमवार को उत्तरकाशी पहुंचने के बाद जिला सभागार में बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते ज्योति प्रसाद गैरोला ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने डी श्रेणी विभागों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते की और कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग ठीक नहीं है,वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें और इस खराब श्रेणी से बाहर निकलने का कड़ा प्रयास करें।
सोमवार को बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने उत्तरकाशी भ्रमण पर रहे। यहां जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जनपद में संचालित बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनपद को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए पूरी टीम को सामूहिक रूप से और आपसी समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता है।उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रख्यात सांख्यिकीविद प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस को याद करते हुए जिले के विकास में सांख्यिकी के उपयोग पर भी चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान,मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह,डीएफओ डीपी बलूनी, सीएमओ बीएस रावत,जिला अर्थ एवं संखाधिकारी अतुल आंनद,जिला विकास अधिकारी रमेशचंद्र आर्य,मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा,महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।