निर्वाचन आयोग की टीम ने परखी मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति

उत्तरकाशी, तीन दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंची भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने सोमवार को जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की।

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने निर्वाचन प्रक्रिया और पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। ताकि आगामी समय के लिए मतदाता सूचियों को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिहीन बनाया जा सके। निर्वाचन आयोग के अनुभाग अधिकारी ललित मोहन,सहायक अनुभाग अधिकारी,योगेश कांडा तथा विधिक शोधकर्ता सृष्टि सर्राफ मुख्य रूप से उपस्थित रही।जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न तकनीकी,प्रशासनिक और विधिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। तथा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और सजगता के साथ पूरा किया जाए,जिससे कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग की टीम को एसआईआर की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद की तीनों विधानसभाओं के 214 पोलिंग बूथों पर शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ ही अब तक कुल 94.97 फीसदी डिजिटाइजेशन हो चुका है।
बैठक में एसडीएम देवानंद शर्मा,शालिनी नेगी,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा,बीडीओ डॉ.अमित ममगाईं,खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *