उत्तरकाशी के शुभम शाह बने राज्य कर अधिकारी

उत्तरकाशी। अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर उत्तरकाशी का बेटा शुभम शाह ने जो कि चमोली जिले के मूल निवासी है ने दो-दो जिलों का नाम रोशन किया है। शुभम शाह का चयन राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड के वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के गरिमामयी पद पर चयन सुनिश्चित किया है। चमोली जिले के मूल निवासी शुभम उत्तरकाशी को अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि बताते हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं मसीह दिलासा स्कूल उत्तरकाशी से और 12वीं केंद्रीय विद्यालय उत्तरकाशी से पूर्ण की। पिता हरीश शाह जो कि वर्तमान में वन क्षेत्राधिकारी के रूप में टिहरी डेम वन प्रभाग (द्वितीय) उत्तरकाशी में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। शुभम शाह एक मेधावी छात्र था आईआईटी भिलाई में ही कैंपस प्लेसमेंट एक नामी एयरलाइन कंपनी में 17 लाख रूपये वार्षिक पैकेज पर बतौर सॉप्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर हो गया था, लेकिन पैकेज को ठुकराकर प्राशसनिक सेवा के जरिए अपनी माटी और जन-सरोकारो की सेवा करने का कठिन रास्ता चुना।
अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हैं। शुभम की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर पूरे जनपद और क्षेत्र में जश्न का माहौल है तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शुभम अपनी इस गौरवपूर्ण को मॉं गंगा की असीम अनुकंपा और आशीर्वाद का प्रतिफल मानते हैं। शुभम शाह एक मेधावी छात्र था आईआईटी भिलाई में ही कैंपस प्लेसमेंट एक नामी एयरलाइन कंपनी में 17 लाख रूपये वार्षिक पैकेज पर बतौर सॉप्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर हो गया था, लेकिन पैकेज को ठुकराकर प्राशसनिक सेवा के जरिए अपनी माटी और जन-सरोकारो की सेवा करने का कठिन रास्ता चुना।
अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हैं। शुभम की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर पूरे जनपद और क्षेत्र में जश्न का माहौल है तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शुभम अपनी इस गौरवपूर्ण को मॉं गंगा की असीम अनुकंपा और आशीर्वाद का प्रतिफल मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *