गुलदार ने हमला कर किशोरी को किया घायल

उत्तरकाशी। डुँडा ब्लॉक के देवीधार खट्टूखाल क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीण गुलदार की दहशह में जीवन यापन कर रहे हैं। गत शुक्रवार सांय को खेतों में कार्य कर रही किशोरी पर गुलदार ने अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे किसी तरह गुलदार के हमले से छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सांय को खट्टूखाल गांव की ऋषिता पुत्री विरेन्द्र राणा स्कूल से आने के दोपहर बाद अपने परिजनों के साथ खेतों में काम करने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। ऋषिता के चिल्लाने की आवाज सुनते आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे गुलदार के हमले से छुड़ाया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की चहलकदमी बनी है। शायं होते ही गुलदार आवासीय बस्ती की ओर रूख कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *