उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

उत्तरकाशी, नगर क्षेत्र के काशी विश्वनाथ मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में प्रतिभा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को अपनी पौराणिक संस्कृति से रूबरू करवाया गया।
इन दिनों काशी विश्वनाथ मंदिर में शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान छात्रों के कौशल विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है। जिसमें कि शंख वादन से लेकर श्लोल वचन आदि प्रतियोगिताएं करवाई जा जा रही है। जिसमें कि नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगित में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान व्यासपीठ पर आसीन डॉ़ पंकज सेमवाल ने कहा कि आज के समय में बच्चों में इस प्रकार के कार्यक्रम को अवश्य करवाना चाहिए। जिससे के उन्हें हमारी पौराणिक संस्कृति की जानकारी हो सके।

सेमवाल ने कहा कि हमें अपने घरों में भी अपने बच्चों को इस प्रकार की जानकारी से रोजाना अवगत करवाना चाहिए। जिससे कि उनके मन में बचपन से ही अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम जाग सके। कथा के दौरान सुंदर भजनों की भी प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर महंत जयेंद्र पुरी, अंजना भंडारी, केशव, वंशिका राणा, अजय पुरी, अनिल रावत, ममराज नेगी, रमेश चौहान, मोहन डबराल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *