उत्तरकाशी।
11 अगस्त को सावन मास की शिवरात्री पर होने वाले जलाभिषेक के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेने गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं। इससे गंगोत्री धाम में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी है। जिसे देखते हुए पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय ने स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं एवं यातायात व्यवस्था की कमान संभाली है।
रविवार को कांवड यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित रूप से संपंन करने को लेकर पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय गंगोत्री धाम पहुंची जहां उन्होंने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया और रात्रि में वहीं कैंप किया । उन्होंने श्रद्धालुओं से पुलिस एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात, पार्किंग एवं बैरियर व्यवस्था का पालन करने, नदी घाटों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने तथा भीड़ के दौरान धैर्य, अनुशासन एवं संयम बनाए रखते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।लिस अधीक्षक महोदया द्वारा कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा वर्तमान में पीक पर है। ऐसे में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मुस्तैदी, आपसी समन्वय, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहें। कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पापड़गाड, भटवाड़ी भू-धंसाव प्रभावित स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।उन्होंने कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मिकों का मनोबल बढ़ाते हुए निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा वर्तमान में पीक पर है। ऐसे में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मुस्तैदी, आपसी समन्वय, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहें। कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पापड़गाड, भटवाड़ी भू-धंसाव प्रभावित स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। गंगोत्री धाम में बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित कर कतार बद्ध तरीके से संचालित कर ड्रोन एवं सीसीटीवी के जरिए त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था को सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल श्री प्रदीप सिंह तोमर, प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री दीपक नौटियाल, निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार, चौकी प्रभारी गंगोत्री श्री प्रमोद उनियाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।