गंगोत्री, यमुनोत्री यात्रा रूट पर दिन में नही चलेंगे भारी वाहन – डॉ. वी मुरुगेशन

– पुलिस ऐप, वेबसाइट, सोशल मीडिया से श्रद्धालुओं को दिया जाएगा यात्रा का रियल टाइम अपडेट
– चारधाम यात्रा के लिए पुलिस ने किए अपनी तैयारी पुरी, सदिंग्धों पर निगरानी के लिए लगाए 190 कैमरे
उत्तरकाशी,आगामी 19 अप्रैल से शुरू हो रही गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित संचालित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि यात्रा रूट पर मुख्य पड़ावों, ट्रैफिक दबाव वाले स्थानों पर यातायात सुचारू रहे और जाम की स्थिति न बने इसके लिए मार्ग पर दोपहर में भारी वाहनों को आवाजाही प्रतिबन्धित रहेगी।
चारधाम यात्रा को सुगम, सुचारु एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी के दौरे पर आए एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा करवाना उत्तराखण्ड पुलिस, शासन एवं सरकार की प्राथमिकता है। जिसके लिए सभी तैयारियां एवं प्रबंध पूर्ण कर लिये गये हैं। कहा कि यात्रा रूट के नैरो पैच, दुर्घटना संभावित स्थानों, बॉटल नेक प्वाइंट्स, ब्लैक स्पॉट पर वन-वे ट्रैफिक की योजना के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें नियुक्त की गयी हैं। यातायात के सुचारू तथा व्यवस्थित संचालन के 38 मोटरसाइकिल के साथ 02 इंटरसेप्टर एवं 04 हाईवे पैट्रोल यूनिट, 02 क्रेन तथा पुलिस मुख्यालय की ओर से प्राप्त 6 नई बुलेट मोटरसाइकिलों को भी स्मूथ ट्रैफिक तथा भीड़ नियंत्रण हेतु लगाया गया है। बताया कि यात्रा के दौरान किसी भी बैरियर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक तौर पर नहीं रोका जाएगा।

………………………1
190 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
पत्रकारों से वार्ता करते एडीजी डा. वी मुरूगेशन ने बताया कि यात्रा के दौरान आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने हेतु धाम एवं यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों पर 190 सीसीटीवी कैमरे, 3 ड्रोन के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी हेतु धामों में लगाये गए हैं। धामों पर एटीएस की हिट टीमें, बीडीएस के दस्तों के साथ सीएपीएफ के जवानों को भी नियुक्त किए जाने की तैयारी है। वहीं पुलिस ऐप, वेबसाइट, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से भी सभी को यात्रा, मौसम तथा मार्गों की स्थिति के रियल टाइम अपडेट की जानकारी दी जाएगी।
इस मौके पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *