उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मनाया गया। इस मौके पर डीएम प्रशांत आर्य की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले तथा विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन की प्रक्रिया के कारण लोगों को अपने घर-परिवार और जन्मभूमि से विस्थापित होना पड़ा। विभाजन की यह पीड़ा भारतीय इतिहास का एक अत्यंत संवेदनशील अध्याय है।कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें उन सभी पीड़ितों के संघर्ष, त्याग और पीड़ा को याद करने का अवसर देता है। साथ ही यह दिवस आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द, एकता और शांति को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, बृजेश कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।