– शुक्रवार को रात को समर्थकों संग धरने पर डटे रहे यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल
उत्तरकाशी, जिला योजना की सूची में संशोधन करने, विजोटी नवोदय विद्यालय की जांच रिपोर्ट तीन दिन में दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की ओर से लिखित सहमति दिए जाने पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने शनिवार सांय को अपना धरना समाप्त कर दिया है। डोभाल ने कहा कि जिलाधिकारी ने उन्हें जिला योजना में पुर्न विचार कर 31 अगस्त तक संशोधन देने के साथ ही अन्य मांगो के निस्तारण की बात कही है।जिसके लिए डीएम की ओर से लिखित आश्वासन मिला है। जिस पर धरना समाप्त कर दिया गया है।

बता दें कि जिला योजना की सूची में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं को प्राथमिकता नहीं दिए जाने सहित नवोदय विद्यालय विजोटी के भवन निर्माण कार्य शीघ्र करने सहित अन्य मांगो को लेकर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और उनके समर्थकों ने गत शुक्रवार को जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। लेकिन देर सांय तक कोई भी जब प्रशासन की ओर से कोई उचित आश्वासन नही मिला तो विधायक संजय डोभाल व उनके समर्थकों ने ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया और शुक्रवार को रात भर धरने पर डटे रहे। शनिवार सुबह भारी बारिश होने के बाद प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट परिसर के बरामदे में बैठ गए और मांगो को लेकर प्रदर्शन करते रहे। दोपहर बाद सांय चार बजे डीएम प्रशांत आर्य उत्तरकाशी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी समस्याओं को डीएम आर्य के समक्ष रखा और उनके निस्तारण की मांग की। इसके बाद दोनो पक्षों के बीच वार्ता हुई। वार्ता के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने उन्हें जिला योजना में 31 अगस्त तक पुर्न विचार कर संशोधन करने, विजोटी नवोदय विद्यालय के निर्माण की देरी पर जांच रिपोर्ट तीन दिन के अंदर दिए जाने सहित अन्य 06 मांगो के निस्तारण की बात कही है। जिसके लिए लिाखित आश्वासन दिया है। जिस पर वह धरने से उठ गए है। यदि उनकी मांगो पर 31 अगस्त तक कार्यवाही नही होती है तो 01 तारीख को कलेक्ट्रेट में तालाबंदी की जाएगी।
………
यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन
उत्तरकाशी। जिला योजना में हुई बंदरबांट को लेकर गत शुक्रवार दोपहर से धरने पर बैठे यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल व उनके समर्थकों को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया है। शनिवार दोपहर को यूकेडी की केन्द्रीय महामंत्री किरन रावत व पार्टी कार्यकर्ता धरना स्थल पहुंचे । उन्होंने विधायक की मांग को जायज बताया और जनहित के लिए अपना समर्थन दिया।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल, अजवीन पंवार,प्यार चंद, सचिन कुमार, नवीन चमोली, रमित रावत, शीशपाल, मुकेश राणा, गिरीश आदि मौजूद रहे।