श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

दोनों धामों में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा
12:15 पर गंगोत्री, 12:35 बजे खोले गए यमुनोत्री धाम के कपाट
गंगोत्री धाम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा-अर्चना
उत्तरकाशी, विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। गंगोत्री धाम के कपाट 12:15 बजे और यमुनोत्री के कपाट 12:35 बजे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। दोनों धामों के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया है।

रविवार को सुबह प्रात: सात बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। जो कि ठीक 09 बजे गंगोत्री धाम पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहितों ने रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 12:15 बजेर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा की। चारधाम यात्रा के सफल आयोजन तथा देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, डीएम प्रशान्त आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, गढ़वाल कोर्डिनेटर किशोर भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, ब्लाक प्रमुख राजदीप परमार, ममता पंवार मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर मां यमुना की डोली भी अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव की डोली की अगुवाई में सुबह साढ़े आठ बजे पारंपरिक वाद्य यंत्रों और आईटीबीपी देहरादून के बैंड की धुन संग यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। डोली 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां जहां हवन-पूजन एवं विधिवत अनुष्ठान संपन्न किए गए। शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:35 बजे परंपरा अनुसार कपाट खोल दिए गए।
———————————————-
यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए बेहतर तैयारियां: धामी
उत्तरकाशी, विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए सभी समुचित और बेहतर तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए बेहतर तैयारियां की गई हैं। यहां चारधाम यात्रा पर आने वाले हर तीर्थ यात्रियों के भीतर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमारी कामना है कि यह यात्रा सभी के लिए मंगलमय हो और भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे।
रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री धाम के कपाट उदघाटन के अवसर पर गंगोत्री पहुंचे। जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की और अखंड ज्योति के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए अत्यंत शुभ दिन है, अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अलग ही जोश है। हमने सभी यात्रियों की सुविधा के लिए समुचित और बेहतर तैयारियां की है, ताकि सभी की यात्रा सुखद, सरल और सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुचारू, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखना हम सभी का सामूहिक प्रयास है। इस दिशा में सभी स्टेक होल्डर्स और चारधाम यात्रा से जुड़े हितधारकों ने पूरी तैयारी के साथ कार्य किया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, डीएम प्रशान्त आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, एडीएम मुक्ता मिश्र, दर्जा राज्य मंत्री प्रताप पंवार, विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, गढ़वाल कोर्डिनेटर किशोर भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मांनंद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
————
पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा
उत्तरकाशी। अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर रविवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस मौके पर गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के अवसर पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा अर्चना की और देश एवं प्रदेश वासियों की कुशलता की कामना की।
————–

तीर्थ यात्रियों से की मुलाकात
रविवार को गंगोत्री धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम परिसर में मौजूद तीर्थ यात्रियों का अभिवादन स्वीकारा। इस दौरान उन्होंने तीर्थ यात्रियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। वहीं दर्शन को लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को चुनरी भी भेंट की। वहीं सभी आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
………………..
इस मौके पर यह रहे मौजूद
गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के अवसर पर प्रदेश के काबीना मंत्री प्रदीप बत्रा, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान,राज्य मंत्री प्रताप पंवार,विधायक सुरेश चौहान,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण,गढ़वाल कोर्डिनेटर किशोर भट्ट, प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार,डुंडा राजदीप परमार, चारधाम अस्पताल के प्रबंधक डा. केपी जोशी, डीएम प्रशान्त आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय, मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, सचिव राजेश सेमवाल, अरूण सेमवाल, लेाकेश सेमवाल,ब्रदी सेमवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, दर्जाधारी रामसुंदर नौटियाल, ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजबीन पंवार, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष/एसडीएम बृजेश तिवारी, सचिव सुनील उनियाल, प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल आदि मौजूद रहे।

फोटो – गंगोत्री और यमुनोत्री धाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *