एक सितम्बर से शुरू होगी खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताऐं

उत्तरकाशी,प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ की प्रतियोगितायें आगामी एक सितम्बर से शुरू होगी। जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल एवं मुर्गा झपट सहित विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी।
गुरूवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने खेल महाकुंभ को लेकर आयोजन समिति के साथ बैठक आहुत की । कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप जिले में खेल महाकुम्भ में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 01 सितम्बर से न्याय पंचायत स्तर पर शुरू किया जायेगा। उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन का चार्ट तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिये कि समस्त शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग कालेज, संस्कृत महाविद्यालय, आईटीआई एवं अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं का ऑनलाईन एवं ऑफलाईन पंजीकरण कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाया जाय। उन्होंने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों, व्यायाम प्रशिक्षकों को उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्रों के शतप्रतिशत पंजीकरण करवाने के निर्देश दिये।

इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा महाकुंभ मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तर पर 01 से 10 सितम्बर के मध्य आयोजित की जायेगी न्याय पंचायत स्तर पर अण्डर 14 एवं 19 आयुवर्ग के बालक / बालिकाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो एवं मुर्गा झपट की प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा विधानसभा स्तर पर विधायक चैम्पिनशिप ट्रॉफी के अन्तर्गत अण्डर 14 एवं 19 आयुवर्ग के बालक एवं बालिकाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो एवं मुर्गा झपट में न्याय पंचायत स्तर से चयन के आधार पर तथा वालीबॉल एवं पिट्टू की प्रतियोगिता सीधे विधानसभा स्तर पर आयोजित की जायेगी, जबकि सांसद चैम्पियनशिप ट्राफी के अन्तर्गत अण्डर 14 एवं 19 आयुवर्ग के बालक एवं बालिकाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, वालीबॉल एवं पिट्टू विधानसभा स्तर पर चयन के आधार तथा मलखम्ब, रस्साकसी, फुटबॉल, गोली कंचा एवं बैडमिंटन एकल एवं युगल की प्रतिगितायें सीधे सांसद स्तर पर आयोजित की जायेगी। उन्होने कहा कि मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तर पर एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुगाझपट, वालीबॉल, पिटू, मलखम्ब, रस्साकसी, गोली कंचा, फुटबॉल एवं बैडमिटन के सांसद स्तर पर चयन के आधार पर एवं जूडो, बाक्सिंग, टेबिल टेनिस, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, कराटे, हॉकी, हैण्डबॉल, योगासन, तैराकी, तीरंदाजी, फेन्सिंग, कुश्ती, पेन्चाक सिलाट, पावर लिफ्टिंग सीधे राज्य पर तथा इस वर्ष वेट लिफ्टिंग, बेसबॉल, लॉन टेनिस नयी प्रतियोगिताओं को जोड़ा गया है। साथ ही राज्य स्तर पर 20 से 25 आयुवर्ग महिला ओपन वर्ग में कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, मुर्गा झपट, पिट्टू वालीबॉल, रस्साकसी, फुटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, हॉकी, योगासन, हैण्डबॉल एवं बेसबॉल की प्रतियोगिताओं को जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर दिव्यांगजन ओपन प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं तैराकी की प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली न्याय पंचायत को एक लाख तथा सांसद स्तर पर सार्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली विधानसभा को दो लाख एवं ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, उपजिलाधिकारी डुण्डा देवानन्द शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला क्रीडा अधिकारी निधी बिंजोला, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, जिला पंचायतराज अधिकारी प्रताप सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला खेल समन्वयक, समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, व्यायाम प्रशिक्षक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *