तिलोथ में खुला पेट्रोल पंप, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

तिलोथ में खुला पेट्रोल पंप, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
– पेट्रोल पंप के शुरू होने से चारधाम तीर्थ यात्रियों को मिलेगा लाभ
– उत्तरकाशी के तिलोथ में खुला मनोकामना फिलिंग स्टेशन
उत्तरकाशी, जिला मुख्यालय से सटे तिलोथ बैंड पर बुधवार को भारत पेट्रोलियम के अधिकृत पेट्रोल पंप मनोकामना फ्यूल्स का उद्घाटन किया गया। पंप का उद्घाटन गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल व नगर पालिकाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तेखला-मनेरा बायपास पर पेट्रोल पंप की नितांत आवश्यकता थी। इस पंप के शुरू होने से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को सहूलियत होगी।


बुधवार को तिलोथ स्थित तेखला वायपास पर मनोकामना फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ हवन पूजन के साथ हुआ। इस मौके पर पंप के स्वामी प्रीति नौटियाल व शंकुतला नौटियाल सहित शंभू प्रसाद नौटियाल व लाखेश्वरी देवी ने विधिवत हवन पूजन किया। इसके बाद गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल व भूपेन्द्र चौहान ने नारियल तोड़ व रिबन काटकर पंप का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि यह मार्ग बदरी व केदारनाथ धाम यात्रा का प्रमुख मार्ग है। जहां गंगोत्री धाम के दर्शन करने के बाद तीर्थ यात्री इसी रास्ते से प्ररस्थान करते हैं। कहा कि पंप के संचालन से जहां तीर्थ यात्रियों को सुविधा होगी, वहीं स्थानीय लोगों को भी सुविधा होगी।
इस मौके पर भाजपा नेता सुकेश नौटियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, सभाषद आदित्य चौहान, पूर्व प्रमुख चंदन पंवार, हरीश नौटियाल, विजय प्रकाशा भट्ट, राजेश सेमवाल, सुरेन्द्र नौटियाल, महेश चंद्र भट्ट, आदित्य नौटियाल, गंगा सांगर सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
फोटो – 5 – बुधवार को तिलोथ बैंड के पास पेट्रोल पंप का शुभारंभ करते मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *