हैली से सर्च करने के बाद भी नही मिली लापता महिला

हैली से सर्च करने के बाद भी नही मिली लापता महिला
– दसवें दिन भी नही मिला महिला का कोई सुराग
– 29 मई को दयरा बुगयाल की ट्रेकिंग के दौरान लापता हो गई थी महिला
उत्तरकाशी, दयारा बुग्याल की ट्रेकिंग पर लापता हुई महिला का 10वें दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रविवार को लापता युवती की तलाश के लिए हैलीकॉप्टर के माध्यम से दयारा बुग्याल के घने जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन इसके बाद भी लापता महिला का कहीं सुराग नही मिल पाया।
उत्तरकाशी के भटवाडी ब्लॉक के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रैक पर महिला ट्रैकर का अचानक लापता होना बेहद चितांजनक और रहस्यमयी बन गया है। नैनीताल की रहने वाली 24 वर्षीय बबीता पांडे जो कि एमबीए की छात्रा है, अपने दो पुरूष साथियों के साथ 29 मई को ट्रैकिंग पर निकली थी। जो कि दायरा बुग्याल से पांच किमी पहले गोई नामक स्थान पर रात को कैंप के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। रविवार को दसवें दिन महिला की तलाश के पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से हैलीकॉप्टर के माध्यम से दयारा बुग्याल के घने जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान हैली ने संपूर्ण दयारा क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। लेकिन महिला का कहीं सुराग तक नही मिल पाया। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि महिला की तलाश के लिए रविवार को हैली, दूरवीन व ड्रोन से दयारा बुग्याल की दुर्गम पहाड़ियों एवं ढ़लान वाले क्षेत्रो में सर्च किया गया। लेकिन महिला का कहीं पता नही चल पाया। कहा कि मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग,आईटीबीपी की टीमें सर्च अभियान में जुटी है। चरावाहों से भी महिला का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
फोटो – रविवार को हैली कॉप्टर के माध्यम से महिला की तलाश करती पुलिस टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *