-सीएम के गढ़वाल समन्वयक किशोर ने इंद्रमणि के परिजनों को दिया हर संभव मदद का भरोषा
उत्तरकाशी,सऊदी अरब में पिछले 09 वर्षो से फंसे गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल की स्वदेश वापसी के प्रयासों के लिए निरंतर स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है। उनकी स्वदेश वापसी के लिए परिवार जनों पड़ा आर्थिक बोझ को कम करने के लिए मुख्यमंत्री के समन्वयक किशोर भट्ट ने व्यक्तिगत स्तर पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
परिजनों के अनुसार इंद्रमणि नौटियाल रोजगार के सिलसिले में करीब 9 साल पहले सऊदी अरब गए थे। लेकिन वहां उत्पन्न परिस्थितियों के कारण वह अब तक वापस भारत नहीं लौट सके। उनकी वतन वापसी के लिए सऊदी कानूनों के तहत दो करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि की आवश्यकता बताई जा रही है। ऐसे में परिवार के सामने बड़ी आर्थिक चुनौती खड़ी है। परिवार के सदस्य लगातार उनकी सकुशल वापसी के लिए प्रयासरत है। शु्क्रवार को मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव पहुंचे और परिवार जनों मुलाकात की और परिवार को एक लाख रूपए का चैक देकर उनके सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। भट्ट ने कहा कि इंद्रमणि नौटियाल को सकुशल स्वदेश लाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर परिवार की मदद करने की बात कही। ताकि लंबे समय से विदेश में फंसे इंद्रमणि जल्द अपने परिवार के बीच लौट सकें। बता दें कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इंद्रमणि नौटियाल के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।