जेसीबी व्यवसाय संवाद पर्यटन करोबारियों को दी वित्तीय योजनाओं की जानकारी

उत्तरकाशी।राजेन्द्र भट्ट
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक तथा जेसीबी के संयुक्त तत्वधान में गुरूवार को उद्यमियों व पर्यटन कारोबारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पर्यटन कारोबारियो एवं विभिन्न व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों को वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
गुरूवार को नगर क्षेत्र के निजि संस्थान में ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक हरीश कंडारी की अध्यक्षता में जेसीबी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौक ेपर उन्होंने उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कंडारी ने कहा कि जनपद में चाराधाम यात्रा एवं निरंतर पर्यटन गतिविधियों के चलते हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के नए अवसर बन रहे हैं। कहा कि हमारा प्रयास है कि, स्थानीय होटल व्यवसासियों सहित पर्यटन से जुड़े लोगों तथा ठेकेदारों को इन अवसरों का लाभ मिले। जिसके लिए बैंक की ओर से कॉन्ट्रेक्टर कैश क्रेडिट लिमिट गरांटी,एमएसएमई ऋण योजनाओं तथा एसेट बैक्ड लोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं कार्यक्रम में जेसीबी के विशाल ने निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली मशीनो के बारे में जानकारी दी। कहा कि बरसात के बाद एक बार फिर से यात्रा सहित अन्य कार्य सही रूप से सुचारू हो जाएंगे। ऐसे में इन योजनाओं से लोगों को लाभ मिलेगा।
इस मौके पर निमित्त ,आयूष नेगी,सुनैना,रोशन आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *