ज्ञानेन्द्र व सोहन पाल को मिली मानद उपाधि

उत्तरकाशी, जनपद उत्तरकाशी के धनारी एवं भंडास्यॅू क्षेत्र में खुशी की लहर बैंकिंग सेवा, शिक्षा एवं समाज क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ज्ञानेन्द्र सिंह परमार एवं सोहनपाल सिंह भण्डारी को डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
बता दें कि शनिवार को जिला सहकारी बैंक लि. उत्तरकाशी में कार्यरत अनुभाग अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह परमार निवासी ग्राम ढुंगी, पटटी धनारी तहसील डुंडा जिला उत्तरकाशी को उनके बैंकिंग एवं समाज सेवा एवं भंडारस्यॅू के सोहनपाल सिंह भण्डारी वर्तमान रामचन्द्र उनियाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के शिक्षा संकाय में कार्यालय प्रभारी के पद पर कार्यरत निवासी जुणगा पटटी भंडारस्यॅू ब्लॉक डुंडा जिला उत्तरकाशी को शिक्षा एवं समाज सेवा में नई दिल्ली में डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद राज्य सभा संसद नरेश बंसल, विजय संपला, चेयरमैन एनआरसी और सीएए सूर्य कुमार जैसे गणमान्य लोगों की मौजूदगी में यह सम्मान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *