उत्तरकाशी में अस्पताल की आवासीय कालोनी में आग से भारी नुकसान
उत्तरकाशी,जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में गत शनिवार को देर रात्री को रामलीला मैदान के निकट जिला अस्पातल की आवासीय कालोनी में अचानक आग लग गई। आग से घरों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं कालोनी में निवास कर रहे तीन परिवार बुरी तरह प्रभावित हो गए।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे रामलीला मैदान के समीप स्थित जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में अचानक आग लग गई। इससे आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कालोनी में निवास कर रहे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। जबतक लोग घरों में रख सामान निकालते आग विकराल हो गई और पूरे आवासीय परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद पुलिस व फॉयर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार परिसर में संदीप चौहान, कैलास और पुष्पा निवास करते थे और इनका लाखों रूपए का सामान जलकर राख हुआ है। वहीं आग लगने का कारण शॉटसर्किट बताया जा रहा है।
…………………
वाटर हाईड्रेंड बने शोपीस
जिला मुख्ययालय में आगजनि की घटना की मदद के लिए जल संस्थान की ओर से लगाए गए वाटर हाईड्रेंड शोपीस बने रहे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी। लेकिन विभागीय कर्मियों ने फोन तक रिसीव नही किया। जिससे समय पर दमकल कर्मियों को समय पर पानी नही मिल पाया और परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय निवासी दिनेश गौड ने ईई को आग लगने की घटना की सूचना रात्रि के 12:00 को दी थी लेकिन लापरवाह और उदासीन रवैये से संबधित अधिकारी के द्वारा फोन नहीं उठाया गया। करीब एक घंटे बाद ही पानी का छोडा गया। जिस पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।
……………