पेड़ गिरने से गीठ पट्टी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप

– भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे पर गिरे पेड़,
उत्तरकाशी,यमुनोत्री क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर लगातार देखने को मिल रहा है। गुरुवार को स्याना चट्टी और राना चट्टी के बीच दोपहर बाद भू-धंसाव होने से कई पेड़ यमुनोत्री हाईवे पर गिर गए। पेड़ों के गिरने से कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जबकि बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से गीठ पट्टी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई।
सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम मौके पर पहुंची और मशीनों की मदद से हाईवे पर गिरे पेड़ों को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कर दिया। ज़िसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन और भू-धंसाव का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *