संगमचट्टी मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

उत्तरकाशी,भटवाड़ी ब्लॉक के संगमचट्टी मोटर मार्ग पर गुरूवार देर रात को एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकरी के अनुसार गुरूवार के एक वाहन उत्तरकाशी से संगमचट्टी की ओर जा रहा था। जो रवाड़ा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक का रेस्क्यू कर उसे 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *