धराली पहुंच डीएम आर्य ने प्रभावितों की समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण

शिविर में दर्ज 21 शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण
आपदा के बरसी पर धराली में आयोजित बहुद्देशीय शिविर बना जनसेवा का सशक्त माध्यम
उत्तराकशी, गत वर्ष पांच अगस्त को खीर गंगा में आये सैलाब से प्रभावित हुए धराली गांव में शुक्रवार को आयेाजित बहुद्देशीय शिविर में आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने पौराणिक कल्पकेदार मंदिर के पुनरुद्धार की मांग की है। जिसका संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद डीएम प्रशांत आर्य ने ग्रामीणों को प्रस्ताव मुहैया करा जिला विकास पर्यटन अधिकारी को जल्द ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। कहा कि सरकार ने पूर्व में भी मंदिर के पुनरुद्धार का आश्वासन दिया था। प्रस्ताव प्राप्त होते ही जल्द मंदिर पुर्नस्द्धार की कार्यवाही शुरू होगी।
शुक्रवार को धराली आपदा के एक वर्ष होने पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से सेवाएं प्रदान कीं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। शिविर में धराली के ग्रामीणों द्वारा कल्प केदार मंदिर के पुनरुद्धार की मांग रखी जिस पर जिलाधिकारी ने सभी ग्रामवासियों को एक प्रस्ताव तैयार कर देने को कहा और बताया कि सरकार द्वारा पूर्व में मंदिर के पुनरुद्धार का आश्वासन दिया है जिस पर प्रस्ताव के पश्चात् जिला विकास पर्यटन अधिकारी को जल्द ही कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोमेश्वर मंदिर के शेल्टर की मांग पर जिलाधिकारी ने शेल्टर बनाने की स्वीकृति मौके पर ही प्रदान कर दी। शिविर में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों द्वारा जीवन ज्योति योजना में बीमा भुगतान न होने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने राज्य सरकार के आदेशानुसार उपजिलाधिकारी को पीएनबी बैंक के साथ समन्यव करते हुए जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए। वही धराली गाँव के लोगो का पुर्नवास के संबंध में उपजिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 21 परिवारों के पुर्नवास से संबंधित जियोलाजिकल सर्वे की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है 66 परिवारों की अंतिम चरण में है और 25 परिवारों की कार्यवाही जल्द की जाएगी। धराली के ग्रामीणों द्वारा होम स्टे योजना के लाभ के भूमि के 143 में दर्ज कराने की मांग पर जिलाधिकारी ने पहले आवेदन करने पर उपजिलाधिकारी को प्राथमिकता के आधार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। धराली गाँव में पंचायत भवन की मांग पर एडीपीआरओ ने अवगत कराया कि पंचायत भवन स्वीकृत हो गया है जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। विद्युत की समस्या पर जहां वर्तमान में सिंगल फेज लाईन है वहां पर ईई यूपीसीएल को परीक्षण करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक शौचालय की समस्या उठाई गई जिस पर सीडीओ ने अवगत कराया कि वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत 25 लाख के सामुदायिक टॉयलेट के प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे गए हैं स्वीकृति उपरांत कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। और इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के सुझाव भी सुने।

शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, विद्युत, पेयजल, बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। ग्रामीणों ने प्रमाणपत्र, पेंशन, स्वास्थ्य परीक्षण, योजनाओं में पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाया। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

शिविर में विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक
शिविर में उद्यान विभाग के पीएमएफएमई/सीएमएफएमई योजना के लाभार्थी अनिल निवासी झाला रू. 87966, अनिल निवासी धराली रू. 168081, धर्मानन्द सेमवाल निवासी मुखवा रू. 76375, उदय सिंह निवासी झाला रू. 87966, जयपाल निवासी झाला रू. 134250 के चेक वितरित किए गए। महिला बाल विकास विभाग द्वारा शिवांगी निवासी धराली, निशा निवासी जसपुर, प्रियंका निवासी झाला को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा परमानंद राणा, नागेन्द्र, शूरवीर सिंह और विपुल को कान की मशीन वितरित की।

धराली के लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है और कहा कि आपदा के बाद प्रशासन द्वारा लगातार क्षेत्र में पहुँचकर जनसमस्याओं का समाधान करना लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत कर रहा है।


शिविर में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सीएचओ रजनीश सिंह, सीएओ एसएस वर्मा, सीवीओ एचएस बिष्ट, डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप पंवार, ईई सिंचाई सचिन सिंघल, डीटीडीओ खुशाल नेगी, ईई यूपीसीएल मनोज गुसाईं, बीडीओ अमित ममगई, डीडीएमओ शार्दुल गुसाईं सहित अन्य अधिकारी, ग्राम प्रधान धराली अजय नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *