दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध उत्तरकाशी व पुरोला में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

– कांग्रेसियों ने छात्रों पर दिल्ली जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज का जताया विरोध
– कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर किया प्रदर्शन
उत्तरकाशी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज व कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के साथ हुई धक्कामुक्की एवं गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय उतरकाशी व पुरोला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या बताया।
बुधवार को जिला मुख्यालय के हनुमान चौक में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों को अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर परीक्षाओं में व्यापक स्तर पर सरकार की मिलीभगत से धांधलेबाजी,घोटाला चरम पर है,जंहा सरकार जिम्मेदारी लेने की बजाय तानासाही का रूख अपना रही है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने सहित केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जनहित में देशव्यापी आंदोलन को और तेज करेगी।
इस मौके पर उत्तरकाशी में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत,विजय सेमवाल, मनीष राणा,राजेंद्र गुसाईं, विजेंद्र नौटियाल, नवीन भंडारी विनोद जयाड़ा
रावत, एकादशी देवी, राखी राणा, सुधीश पंवार सहित पुरोला में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी,कवींद्र असवाल, जगबीर रावत,जयेन्द्र रावत,हरिकृष्ण,नरेश चौहान,संदीप रावत,प्रशांत नेगी,गोपाल कैंतुरा,ज्ञानेद्रमोहन जुवाँठा, गजेंद्र नेगी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो- 1. जिला मुख्यलय उत्तरकाशी में केन्द्र सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *