बनचौंरा क्षेत्र में रोस्टिंग और अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान

-श्रीकोट और जेष्टवाड़ी में सीजीआरएफ कैम्प में उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई शिकायतें
-बिष्ट, दशगी और हातड़ पट्टी के 65गांव में सब स्टेशन खोलने की मांग
उत्तरकाशी, विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उत्तरकाशी द्वारा चिन्यालीसौड़ उपखंड के श्रीकोट इंटर कॉलेज और ज्येष्ठवाड़ी बाजार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिविर आयोजित किया। शिविर में उपभोक्ताओं ने क्षेत्र में लो वोल्टेज, अनियमित बिजली, मनमाफिक रोस्टिंग के अलावा बिलिंग और रीडिंग से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई । इस दौरान बिष्ट, दशगी और हातड़ पट्टी के 65 गांव के लिए बनचौंरा क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग की।
श्रीकोट के इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में उपभोक्ता अमरचंद ने लम्बे समय से मीटर खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। मंच ने मौके पर ही उपभोक्ता का खराब मीटर बदलकर नया मीटर लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मोरगी के घनश्याम ने बिल ज्यादा आने तथा समय पर रीडिंग न करने, कैथोगी के पंचराम सेमवाल ने अधिक रीडिंग का बिल देने, कोठाल्ड़ी के अतर सिंह पंवार, बीना देवी, गिरीश लाल ने बिल अधिक आने की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा ज्येष्ठवाड़ी बाजार में आयोजित शिविर में जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली, प्रधान सोदन सिंह नेगी आदि उपभोक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की बिष्ट, दशगी और हातड़ पट्टी के करीब 65 गांव, तथा टिहरी जिले की बॉर्डर से लगी नगुन पट्टी, गोडर खाटल क्षेत्र के अधिकांश गांव में अनियमित विद्युत आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। जबकि मनमाफिक रोस्टिंग से भी उपभोक्ता परेशान रहते हैं। उन्होंने क्षेत्र में उचित स्थान पर विद्युत सब स्टेशन खोलने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में बिजली के बिल जमा करने के लिए माह में दो कैम्प निश्चित तिथि क़ो लगाने तथा इसकी सूचना सभी उपभोक्ताओं क़ो देने की शिकायत दर्ज कराई। शिविर में ज्येष्ठवाड़ी गांव के कई घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन क़ो सुरक्षित करने तथा देविधार, चुरेडीधार, बजयाना, बिलाड़ी में बंच केबिल लगाने की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अलावा उपभोक्ता जयेंन्द्र लाल, प्यार सिंह, त्रेपन सिंह, अब्बल सिंह रावत, डॉ हर्ष अग्निहोत्री, बुद्धि सिंह, अनिल लाल, सरत सिंह राय सिंह, कृपाल सिंह, प्रदीप सिंह ने क्षेत्र में मनमाफिक रीडिंग करने तथा बिल समय पर न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बिना नोटिस के एमड़ी बढ़ाने, संयोजन काटने, आदि शिकायतें भी दर्ज कराई। इस मौके पर मंच के न्यायिक सदस्य प्रेम सिंह भंडारी, उपभोक्ता सदस्य संतोष भट्ट और तकनीकी सदस्य भूपेंद्र कनेरी ने उपभोक्ताओं क़ो उनके अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही विभाग क़ो समय पर रीडिंग लेने तथा बिल ऑफ लाइन और ऑनलइन जारी करने, खराब मीटर क़ो समय पर बदलने के साथ ही क्षेत्र में आमजन के लिए खतरा बनी बिजली की लाइन क़ो सुरक्षित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा मंच ने विभाग को उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में एसडीसी सुनील रावत, अवर अभियंता, मीटर रीडर, लाइन मैन समेत अन्य मौजूद रहे।
27 यूकेआई 09- शनिवार को बनचौरा में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते मंच के सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *