उत्तरकाशी,
समुद्रतल से 11 हजार फीट की उंचाई पर व 28 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले जिल के भटवाड़ी ब्लॉक के दयारा बुग्याल में आगामी 17 अगस्त को आयोजित होने वाले बटर फेस्टिवल (अंढूड़ी उत्सव) की तैयारियां तेज हो गई है। बटर फेस्टिवल (अंढूड़ी उत्सव) भव्य स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन विभाग से 15 लाख रूपए की तत्काल स्वीकृति प्रदान की है।
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के साथ आज दयारा पर्यटन उत्सव समिति के सदस्यों एवं प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर 17 अगस्त 2026 को विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में आयोजित बटर फेस्टिवल त्योहार के लिए आमंत्रण पत्र प्रेषित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन से समिति के सदस्यों ने खुशी व्यक्त की साथ ही इसे और भव्य दिव्य बनाने हेतु प्रयास किया जाएगा।
वहीं विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि यह हर वर्ष आने वाला एक त्योहार है जहां अंढूडी के दिन हमारे छानियों में अपने गोवंश के साथ गये ग्रामीण सकुशल वापसी की खुशी में त्योहार मनाते हैं वहीं रैथल गांव के द्वारा इस अवसर को एक बेहतरीन फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। पिछली बार हमने मुख्यमंत्री जी से इस फेस्टिवल के लिए प्रतिवर्ष 15 लाख रुपए देने की पेशकश की थी जिसे मुख्यमंत्री जी द्वारा तत्काल स्वीकृत किया गया।
वहीं दयारा पर्यटन समिति के अध्यक्ष मनोज राणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति हम इस बटर फेस्टिवल को और भव्यता का रूप देते हैं और हमारी समिति को विधायक जी द्वारा निरंतर सहयोग दिया जाता है और प्रदेश के मुख्यमंत्री हमारे इस मेले को और मजबूत बनाने में हमारा सहयोग करते रहते हैं।
इस दौरान भट्टवाडी मंडल अध्यक्ष श्री मनोजेन्द्र रावत जी, अध्यक्ष दयारा पर्यटन समिति रैथल श्री मनोज राणा जी, गढ़वाल समन्वय श्री किशोर भट्ट जी, पाँच मालगुज़ार रैथल श्री किशन सिंह राणा जी, पाँच मालगुज़ार नटिन श्री बचन सिंह रावत जी, पाँच मालगुज़ार बंद्राणी श्री सुंदर सिंह भंडारी जी, पूर्व पाँच मालगुज़ार रैथल श्री गजेंद्र सिंह राणा जी, ग्राम प्रधान भटवाड़ी श्री विवेक नौटियाल जी, ग्राम प्रधान बंद्राणी श्री अतर रमोला जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री मोहनलाल जी, ग्राम प्रधान रैथल श्री बुद्धि आर्य जी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि क्यार्क श्री बलवंत राणा जी, ग्राम प्रधान नटिन श्री राजकेंद्र सिंह जी, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह जी, श्री महेंद्र सिंह राणा जी, श्री सुरेश रतूड़ी जी, श्री यशवीर राणा जी, श्री सुरेंद्र सिंह राणा जी, श्री यशवंत सिंह राणा जी, श्री भाष्कर जोशी जी सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।