सीईओ को स्कूल से नदारद मिले शिक्षक किए निलंबित

& सीईओ ने सभी शिक्षकों को दी हिदायत, गायब मिले तो होगी कड़ी कार्यवाही
उत्तरकाशी, मोरी ब्लॉक में तैनात तीन शिक्षकों व एक शिक्षा मित्र पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कड़ी कार्यवाही अमल में लाई है। यहां निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये जाने तथा समग्र शिक्षा अभियान की धनराशी गबन किए जाने के एक मामले में दो शिक्षकों तथा शराब पीकर नैटवाड़ बाजार में नाली में पड़े होने के मामले में एक शिक्षक को निलंबित किया है। जबकि अवकाश का प्रार्थना पत्र छोड़कर विद्यालय से चले जाने पर शिक्षा मित्र का जबाब तलब किए हैं।
बता दें कि गत सप्ताह मोरी में शराब के नशे में धुत एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को मोरी के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जन सुनवाई कार्यकम के साथ ही विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल की टीम ने मोरी पहुंची और स्कूलो का औचक निरीक्षण किया। जिस पर प्राथमिक विद्यालय दौणी मोरी में कार्यरत संतोष कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये एवं राप्रावि सट्टा में हरिचन्द्र प्रभारी प्रधानाध्यापक जन सुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए । इसके साथ ही दोनों विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान की धनराशि का गबन होनेा पाया गया। जिन पर सीईओ अमित कोटियाल ने कार्यवाही करते हुए दोनों अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। वहीं प्रावि ठडियार में कार्यरत शिक्षामित्र संजय कुमार विद्यालय समय में अवकाश का प्रार्थना पत्र दे कर गायब मिले। जिनका सीईओ कोटियाल ने स्पष्टीकरण तलब किया है। इतना ही नही सीईओ ने सोशल मीडिया में शराब के नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल होने की शिकायत पर राइंका दौणी का निरीक्षण किया तोनिरीक्षण के दौरान जय सिंह कठैत, सहायक अध्यापक एलटी व्यायाम विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये। जिस पर सीईओ ने निलम्बन की संस्तुति अपर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा पौड़ी को भेजी। जिसका एडी माध्यमिक ने तत्काल संज्ञान लिया और सम्बन्धित अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।
सीईओ अमित कोटियाल ने बताया कि तीनो शिक्षकों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है। वहीं बीईओ कार्यालय भटवाड़ी में कार्यरत परिचारक पंकज कुमार की कार्यालय से लगातार अनुपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई है, इस सम्बन्ध में तत्काल सम्बन्धित परिचारक के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी । उन्होंन सख्त हिदायत दी कि यदि औचक निरीक्षण के दौरान किसी विद्यालय में किसी अध्यापक/कार्मिक का बिना अवकाश स्वीकृति के विद्यालय से अनुपस्थित होना पाया गया तो संबंधित कार्मिकों के विरूद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *