राज्य स्थापना दिवस पर एसएचजी के उत्पादों की सजेगी प्रदर्शनी

– स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा, उत्पादों की
– लॉटरी का होगा आयोजन, पुरस्कार के रूप में दी जायेगी स्थानीय उत्पाद
उत्तरकाशी, राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी में स्वंय सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं लॉटरी आकर्षण का केन्द्र होगी। इतना ही नही लॉटरी में पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली सामग्री भी एसएचजी से खरीदी जाएगी। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि इससे स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री का बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इस पहल से ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को आगे बढ़ाने के साथ स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने में भी मदद मिलेगी।
जिला प्रशासन ने राज्य स्थापना दिवस को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को डीएम प्रशांत आर्य ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक रीप ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को राज्य स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से जोड़ने का उद्देश्य है। इससे व्यापक बाजार उपलब्ध कराना और उनकी आय बढ़ाना है। लॉटरी के पुरस्कारों में स्थानीय उत्पादों को शामिल करने से इन उत्पादों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी और समूहों को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *