आंदोलनकारी की एक साल से लंबित प्रकरण का हुआ समाधान

– डीएम प्रशांत आर्य ने लिया त्वरित संज्ञान आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन
उत्तरकाशी,देरहादून के श्यामपुर में निवास करने वाली राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट की एक वष से लटकी समस्या का जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गंभीरता से लेते हुए उसका निस्तारण किया है। जिस पर आंदोलनकारी ने जिला प्रशासनक का आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट पत्नी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, निवासी श्यामपुर प्रेमनगर देहरादून ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर बताया था कि उनकी शादी होने के बाद उनके नाम एवं पते में परिवर्तन होने के बावजूद उनके राज्य आंदोलनकारी परिचय पत्र (संख्या-263) में संशोधन का मामला पिछले एक वर्ष से लंबित है। जबकि एसडीएम पुरोला एवं तहसीलदार मोरी की जांच आख्या के आधार पर संशोधन की संस्तुति भी पूर्व में की जा चुकी थी। लेकिन वर्तमान समय तक आवश्यक कार्यवाही नहीं हो सकी । प्रकरण की गंभीरता एवं राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बिना किसी विलंब के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उनके निर्देशों के अनुपालन में अभिलेखों में नाम एवं पता संशोधन की समस्त प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कर दी गई, जिससे लंबे समय से लंबित मामला शीघ्रता से सुलझ गया। दूसरी ओर लंबित प्रकरण के त्वरित निस्तारण पर राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता से उनका कार्य तत्काल हो गया है। यह कार्रवाई राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान एवं उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *