प्रधान संगठन डुंडा के विनोद पडियार बने अध्यक्ष

प्रधान संगठन डुंडा के विनोद पडियार बने अध्यक्ष
उत्तरकाशी, डुंडा ब्लॉक में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की ओर से शपथ ग्रहण के बाद एक बैठक आहुत की गई। बैठक में प्रधान संगठन ब्लॉक डुंडा की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से विनोद पडियार को प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया।
ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में प्रधान संगठन के सचिव के लिए सतवीर परमार,कमला देवी, विपिन, व दीपिका देवी को चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश, सुनीता, मंगशीरी,सोहन पाल सह सचिव पद पर सुमन देवी, मनीषा देवी, आरती देवी तथा कोषाध्यक्ष के लिए श्रीष बहुगुणा को चुना गया। जबकि महामंत्री पद पर गीता देवी, रोशना, विनोद जयाड़ा, के साथ ही संरक्षक पद पर धमेन्द्र रावत, जगवीर सिंह, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *