केन्द्रीय विद्यालय खोलने सहित तीन सूत्रीय मांगो के लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

– तीन सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलित है भटवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण
उत्तरकाशी, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, बड़ेथी से गंगोत्री तक ऑलवेदर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने सहित भटवाड़ी में स्थित सभी विभागों में तैनात कार्मिकों की उपस्थिति की मांग को लेकर टकनौर क्षेत्र के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरूवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मांगो लेकर जमकर प्रदर्शन किया और अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे गए।
तय कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को भटवाड़ी क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रधान संगठन के अध्यक्ष रमेश नेगी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। जहां से सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने तीन सूत्रीय मांगो को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने रामलीला मैदान से लेकर भटवाड़ी तहसील कार्यालय तक जूलूस निकाला सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग वर्षों से लगातार उठाई जा रही है। इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी सौंपे गए लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है। इसके साथ ही बड़ेथी से लेकर गंगोत्री तक ऑल वेदर परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी अधर में लटका है। शासन प्रशासन की लापरवाही के कारण चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को संकीर्ण मार्गो से गुजरना पड़ रहा है। नेगी ने बताया कि भटवाड़ी में स्थित लोनिवि, पशु पालन, कृषि, उद्यान, ट्रेजरी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालयों में नियमित रूप से उपस्थित नही रहते हैं। इससे लोगों को अपने जरूरी कार्य के लिए आये दिन परेशानी उठानी पड़ती है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों न नाराजगी व्यक्त की और डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। कहा कि जब तक उनकी मांगो पर सरकार विचार नही कर लेती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अनिल रावत,सरिता, राजीव पंवार, सुनीता, आकाश नेगी, महेन्द्री, आदि स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
2ए – गुरूवार को मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *