प्रधानमंत्री मोदी की दीघार्यु के लिए गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में विशेष पूजा

– आजादी के बाद सबसे लम्बे समय तक पीएम रहे चुके हैं नरेंद्र मोदी
– राज्य मंत्री राम सुंदर नौटियाल ने की पूजा अर्चना
उत्तरकाशी, संवाददाता। पीएम नरेन्द्र मोदी की दीघार्यु और निरंतर राष्ट्र सेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने के लिए बुधवार को यमुनोत्री धाम में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर राज्यमंत्री रामसुदंर नौटियाल यमुनोत्री धाम पहुंचे और पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय से निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर सेवाएं देने पर विशेष पूजा अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीघार्यु और राष्ट्रसेवा के उनके अथक अभियान की निरंतर सफलता की प्रार्थना की।
बता दें कि प्रदेश संगठन की ओर से बुधवार 10 जून को प्रदेश भर में चारधाम समेत 19 मंदिरों और 10 गुरूद्वारों में विशेष पूजा अर्चना और अरदास के लिए समन्वयक नियुक्त किए गए थे। जिसमें यमुनोत्री धाम के लिए राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल को समन्वयक नियुक्त किया गया था। बुधवार को रामसुंदर नौटियाल ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय से निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर सेवाएं देने पर विशेष पूजा अर्चना की और उनके उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीघार्यु की कामना की। इस मौके पर रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि पीएम मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाला प्रधानमंत्री बनना भारतीय लोकतंत्र की शक्ति, जनविश्वास और जनसेवा के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि मोदी के कुशल और आजादी के बाद सबसे लंबे प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान गरीब कल्याण, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिली है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, यमुनोत्री मंदिर के हक हकूकधारियों समेत अन्य भी मौजूद रहे।

##
गंगोत्री धाम में सुरेश चौहान ने की पूजा
पीएम मोदी के सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण होने पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने बुधवार को गंगोत्री धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान विधायक ने मां गंगा से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के संकल्प की सफलता हेतु माँ गंगा से प्रार्थना की।
बुधवार को गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान गंगोत्री धाम पहुंचे। जहां पर तीर्थ पुरोहितों के माध्यम से पीएम मोदी के नाम से विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं राष्ट्र प्रथम की भावना ने भारत को विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम प्रदान किए हैं। उनके नेतृत्व में देश ने जनकल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा युवाओं के सशक्त भविष्य की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के पश्चात भव्य गंगा आरती कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कुशलता की कामना की। इस मौके पर मनोजेंद्र रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, बद्री केदार समिति सदस्य कृपाराम सेमवाल, कुलदीप सेमवाल, ग्राम प्रधान द्वारी सज्जन सिंह नेगी जी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *