यात्रियों की सुरक्षा को यमुनोत्री में कैंप कर रही एसपी उपाध्याय

यात्रा पीक पर होने एसपी कमलेश ने जानकीचट्टी में कैंप कर संभाली सुरक्षा व यात्रा की कमान
उत्तरकाशी, सुरेन्द्र नौटियाल
मां यमुना व गंगा के दर्शनों के लिए दिन प्रतिदिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के चलते अपने चरम पर पहुंची चारधाम यात्रा को सुरक्षित रूप से संचालित करने के लिए पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को परेशानी न हो तथा वह सुरक्षित दर्शन कर लौट सके, एसपी कमलेश उपाध्याय यमुनोत्री धाम के जानकी चट्टी में कैंप कर मोर्चा संभाले हुए है।
– चारधाम यात्रा
बता दें कि गत 19 अप्रैल को शुरू हुई चारधाम यात्रा में इन दिनों अपने चरम पर है। यहां जिले में स्थित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में पिछले एक सप्ताह से लगातार श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ बढ़ रही है। विभिन्न प्रांतों से यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को असुविधा न हो एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय स्वयं गत दो दिनों से सरकारी कामकाज छोड़ यात्रा के प्रथम पड़ाव जानकी चट्टी में डेरा डाले हुए है। जानकी चट्टी में कैंप के दौरान एसपी उपाध्याय यात्रा व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण कर रही हैं। यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, कुली एजेंसी संचालन के साथ बिरला तिराहा, राम मंदिर, नौ कैंची सहित यमुनोत्री पैदल मार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर स्वयं जाकर वह भौतिक निरीक्षण कर वहां आने वाली समसयाओं का निस्तारण करने में जुटीं है। इतना ही नही एसपी उपाध्याय यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं पैरामिलिट्री बल के जवानों का भी हौसला-अफजाई करते हुए यात्रा पीक एवं आगामी मानसून सीजन के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। एसपी की इस कार्य को देखकर देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों ने भी सराहना की है। तीर्थ यात्रियों का कहना कि कप्तान की मौजूदगी में उन्हें पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है।

……………
यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों को असुविधा न हो तथा यात्रा सुरक्षित ढंग से संपंन हो, इसके लिए गत दो दिन से जानकी चट्टी में कैंप कर व्ववस्थाओं पर निगरानी बनाये हुए हूं। यमुनोत्री धाम में संकरे एवं संवेदनशील स्थलों का धरातलीय निरीक्षण जा रहा है। यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को निर्धारित होल्डिंग एरिया, पालीगाड, कुथनौर, खरादी एवं बड़कोट आदि स्थानों पर नियंत्रित रूप से रोकने तथा प्रभावी वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। – कमलेश उपाध्याय, एसपी
7- सोमवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं को परखती एसपी उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *