धराली आपदा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए किया लघु रुद्र यज्ञ

उत्तरकाशी। अष्टादश महापुराण समिति की ओर से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आयेाजित तीन दिवसीय लघु रूद्र यज्ञ व रामचरित पाठ का आयेाजन किया गया। जिसमें विश्व शांति की कामना करते हुए धराली में मृत व्यक्तियों की आत्माओं की शांति निमित्त, दैवीय आपदाओं से बचाव तथा राज्यभर में अतिवृष्टि की वजह से हुई तबाही से प्रभावित प्रदेशवासियों के रक्षा और कल्याण की कामना की गई।
शुक्रवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में आयेाजित रूद्र यज्ञ आचार्य राम गोपाल पैन्यूली, आचार्य घनानंद नौटियाल, आचार्य दशरथ प्रसाद भट्ट एवं डॉ द्वारिका प्रसाद नौटियाल में दिव्य हरिहरात्मक यज्ञ किया गया। वेदाचार्य लवलेश दुबे, हरीश भट्ट, पंडित हरीश गौड़, पंडित रविंद्र नौटियाल, पंडित दुर्गेश खण्डूरी एवं वेद विद्यालय के ब्रह्मचारी सहित एकादश ब्राह्मणों द्वारा लघु रुद्र महायज्ञ के द्वारा भगवान काशी विश्वनाथ का अनेक बहुमूल्य द्रव्यों से जलाभिषेक किया एवं पांच ब्राह्मणों द्वारा अखंड रामचरितमानस का पाठ किया गया। जिसमें समस्त अष्टादश महापुराण समिति सदस्यों अध्यक्ष हरि सिंह राणा, संयोजक प्रेम सिंह पंवार, मुख्य यज्ञ यजमान अरविंद कुडि़याल, कोषाध्यक्ष जीतवर सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभावती गौड़, किरन पंवार, हीरा चन्द्र रमोला, आनंद भट्ट, दिनेश गौड़ आदि ने तन मन धन से सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *