रोटरी क्लब ने 13 पितृ विहीन छात्रों को दी छात्रवृत्ति

उत्तरकाशी, विवार को नगर पालिका सभागार में 13 अनाथ एवं पितृ विहीन मेघावी छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की। प्रत्येक छात्र को 15- 15 जार रूपए नगद के साथ ही दो निर्धन छात्रों को 10-10 हजार रुपये नकद छात्रवृत्ति तथा स्टेशनरी, ट्रैकसूट‌, सदरी तथा जूते आदि सामाग्री प्रदान की गई।
रविवार को नगर पालिका सभागार में सौम्य काशी रोटरी क्लब की ओर से पितृविहीन तथा निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष रमेश चौहान व मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल ने किया। इसके बाद जिले के विभिन्न राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 9 से 12 तक के 13 पितृ विहीन छात्र – छात्राओं को 15 – 15 हजार रुपये नकद तथा दो निर्धन छात्र छात्रा को 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दिए जाने के साथ ही स्टेशनरी, ट्रैकसूट‌, सदरी तथा जूते आदि सामाग्री प्रदान की गई। इस मौके पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते जिपं अध्यक्ष रमेश चौहान ने सभी कहा कि सभी छात्र छात्रवृत्ति का सदुपयोग करें तथा सबके साथ आगे बढ़ाने के लिए एक योजना बनाएं । उन्होंने छात्रों से अच्छी मेहनत करने की अपील करते हुए कहा कि अपने मेहनत के बल पर आगे बढ़े तथा युवाओं को नशे से दूर रहने को कहा।
इस मौके पर स्वामी देव आत्मानंद,गुरू प्रिय, नागेंद्र दत्त थपलियाल, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र नौटियाल,प्रताप सिंह बिष्ट, जयवीर सिंह चौहान राजेंद्र गंगाडी, हरीश डंगवाल, धर्मेंद्र, रविंद्र नौटियाल, जयदीप बिष्ट, गुलाब सिंह महर, मोहनलाल अवस्थी, भास्कर रतूड़ी, नीरज नाथ, अजय पुरी, लीना कुडियाल, मुक्ता गौड, सुनीता बिष्ट, जमुना प्रसाद उनियाल, मोहन डबराल आदि उपस्थित रहे।
फोटो- नगर पालिका सभागार में पितृ विहीन छात्रों को छात्रवृति प्रदान करते छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *