पुरोला के सुनाली गांव के ऋषभ नौटियाल बने आईएएस
पुरोला, ग्राम सुनाली के ऋषभ नौटियाल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 552वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से रवांई घाटी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ऋषभ नौटियाल के पिता त्र्यंबक प्रसाद नौटियाल और माता ललिता नौटियाल हैं। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई दून स्कूल, देहरादून से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर से एलएलबी की पढ़ाई की।
ऋषभ तीन बार संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया। लगातार मेहनत और धैर्य बनाए रखते हुए उन्होंने हार नहीं मानी और अंततः चौथे प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली। रवांई घाटी के प्रसिद्ध कथा वाचक और ऋषभ के ताऊ शिव प्रसाद नौटियाल, चन्द्र भूषण बिजल्वाण, दुर्गेश्वर लाल (विधायक पुरोला), पूर्व विधायक माल चंद, अंकित पंवार, राजेन्द्र गैरोला, राजपाल पंवार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ऋषभ नौटियाल और उनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
1. ऋषिभ नौटियाल