पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत

– लाटा से उत्तरकाशी की ओर आ रहा था युवक
उत्तरकाशी, भटवाड़ी ब्लॉक के गणेशपुर गांव के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
उत्तरकाशी वन प्रभाग के बाड़ाहाट व मुखेम रेंज के जंगलो में इन दिनों भीषण आग लगी है। आग के कारण अब तक कई हैक्टेयर जंगल जलकर राख होने के साथ ही वन संपंदा को भारी नुकसान पहुंचा है। गुरूवार को बाड़ाहाट रेंज में गणेशपुर के पास पहाड़ी पर लगी आग के कारण पत्थर गंगोत्री हाईवे पर जा गिरा। इसी दौरान लाटा से उत्तरकाशी की ओर आ रहे बाईक सवार मंयक पंवार पुत्र विनोद पंवार उम्र 25 वर्ष निवासी लाटा पत्थर की चपेट में आ गया और दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वही इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *