– पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय की पहल पर उत्तरकाशी पुलिस चलायेगी अभियान “अभया”
– उपाध्याय ने यमुना घाटी क्षेत्र के बड़कोट, पुरोला व मोरी के लिए गठित की टीम
उत्तरकाशी,महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की ओर ठोस कदम उठाते हुये पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस की अेर से जागृत नारी, सशक्त नारी की थीम पर अभियान “अभया” की शुरुआत की गयी है। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण के दिए जाने के साथ ही उनको महिला अधिकारों एवं कानून की जानकारी दी जायेगी।
पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय ने बताया कि जिले में महिला सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन “अभया” की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मी द्वारा अपने थाना क्षेत्र के स्कूल गोद लेना, गांव मोहल्लों में महिला व बालिकाओं के साथ नियमित मीटिंग, व्हाट्सएप्प कम्युनिटी ग्रुप, स्पीक अफ बॉक्स, हेल्प कार्ड, मेरा शहर मेरी सुरक्षा ड्राइव, हॉट स्पॉट चिन्हीकरण, सखी ड्यूटी डे, सेफ्टी चैंपियन, पैरेंट्स एवं पुलिस कनेक्शन, नशे व साइबर अपराध से मुक्त बालिकाओं की राह आदि कार्यक्रम चलाए जायेंगे। इसके साथ ही ग्राम व मोहल्ला स्तर पर महिला वॉलेन्टियर्स बनाये जायेंगे । उन्होंने अभियान के शुभारंभ पर सोमवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ जन जागरुकता शिविर आयोजित कर उनकी निजी व सामाजिक समस्याओं तथा शिकायतों को सुना। महिलाओं को महिला अपराध, महिला सुरक्षा, महिलाओं से जुड़े साइबर अपराध तथा कानून व अधिकारों की व्यापक जानकारी दी गयी। उन्होंने अभियान के लिए एसआई गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल के नेतृत्व में यमुना वैली हेतु एक टीम का गठन किया। जो बडकोट, पुरोला एवं मोरी में कैम्प कर क्षेत्र की महिला एवं बालिकाओं को जागरूक करेगी।
सेामवार को पुलिस लाईन में ऑपरेशन अभया का शुभारंभ करती एसपी कमलेश उपाध्याय