जलकुर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन महोत्सव संपंन, 25 लोगों को मिला गाजणा गौरव पुरस्कार -कार्यक्रम में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

-गाजणा गौराव पत्रिका का हुआ विमोचन
उत्तरकाशी, कमला राम नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज धौन्तरी में स्वर्गीय कलीराम नौटियाल स्मृति फाउंडेशन द्वारा रविवार को आयोजित जलकुर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले में पच्चीस से अधिक लोगों को गाजणा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही गाजणा गौरव पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से सुंदर तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।


रविवार को राइंका धौंतरी के प्रांगण में आयोजित जलकुर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान तथा गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट ने किया। कार्यक्रम में धौंतरी,जालंग,कमद,भेटियारा, आदि गांव की महिला मंगल दल की महिलाओं की ओर से रासौ-नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इसके इसके साथ ही मेले में संस्कृति,लोक परम्परा रहन-सहन, पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने व गाजणा क्षेत्र के विकास के लिए जन-जागरूकता के माध्यम से प्रचारित एवं प्रसारित करके क्षेत्र की प्रगति को आगे बढ़ाने को लेकर कई विचार दिए गए। जबकि मेले में यहां की पारंपरिक संस्कृति जिसमें कि ढोल सागर की बारीकियों को भी लेागों के समुख रखा गया। कार्यक्रम के अंत में इस क्षेत्र से जुड़े सामाजिक,राजनीतिक तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पच्चीस से अधिक लोग को गाजणा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही गाजणा गौरव पत्रिका का भी विमोचन कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद रहे मुख्यअतिथियों की ओर से इस पर्यटन मेले को राज्य मेला घोषित करने की बात कही गई। जिससे कि इस मेले के साथ क्षेत्र की अलग पहचान बन सके।

इस दौरान दर्जाधारी राज्य मंत्री उपाध्यक्ष संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद मधु भट्ट,समिति के अध्यक्ष प्रजापति नौटियाल,गाजणा मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल ,जिला पर्यटन अधिकारी खुशहाल नेगी ,जिपं सदस्य प्रियंका रावत जी,शंभू नौटियाल,दीपक नौटियाल आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 1यूकेआई3 गाजणा गौरव से सम्मानित होते लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *