वरिष्ठ नागरिकों को दी उनके अधिकारों की जानकारी
उत्तरकाशी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी की ओर से गुरुवार को भटवाड़ी ब्लॉक के गणेशपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव एवं क्षेत्र भर से आये वरिष्ठ नागरिकों को उनके हक एवं अधिकारों की जानकारी दी गई।
गुरुवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरू बख्श सिंह के दिशा निर्देश में गणेशपुर में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आयोजित साक्षरता शिविर का शुभारंभ प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को उनके हक एवं अधिकारों तथा सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इस मौके पर वृद्धों को प्रभावित करने वाले कारकों और मुददों, जैसे स्वास्थ्य में गिरावट और वृद्धों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर भी जागरूक किया। इसके साथ ही चिकित्सकों की टीम ने भी वृद्ध नागरिकों एवं आम जनता का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निःशुल्क दवाईयां वितरित की गयी। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी गण, स्वास्थ्य विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई उत्तरकाशी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व अन्य ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
फोटो
भटवाड़ी ब्लॉक के गणेशपुर गांव में आयोजित शिविर में जानकारी देते सचिव सचिन कुमार