ग्राम पंचायत मुसड़गांव में हूंण नाग देवता प्राण प्रतिष्ठा शुरू
उत्तरकाशी, संवाददाता
डुंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुसड़गांव धनारी में नव निर्मित हूंण नाग देवता मंदिर की मूर्ति स्थापना व वास्तु पूजन कार्यक्रम सोमवार को विधिवत रूप से शुरू हो गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन सभी ग्रामीणों ने अपने अराध्य देव की पूजा अर्चना की और अपनी व ग्राम सभा की कुशलता की कामना की।

धनारी क्षेत्र व ग्राम पंचायत मुसड़गांव के अराध्य देव हूंण नाग देवता के नव निर्मित मंदिर में वास्तुपूजन व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश नागराजा देवता की देव डोली के साथ मंदिर प्रांगण से गांव के बीच से होते हुए मूल स्रोत से कलश भरकर वापास मंदिर में संपंन हुई। इसके बाद मंदिर में नव निर्मित मूर्ति व नाग का अभिषेक करा उसकी प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ और मूर्ति व नाग का अभिषेक किया किया गया। कलश यात्रा में स्थानीय ग्रामीणों के साथ दूर दराज क्षेत्र से पहुंची ध्याणियों ने बढ़ चढकर प्रतिभाग किया। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार दोपहर को सभी ग्रामीणों ने अपने अराध्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की और अपने अराध्य से अपनी कुशलता की कामना की।

इस मौके पर पुरोहित प्रकाशानंद नौटियाल, आचार्य कमलेश उनियाल, सुनील भट्ट ग्राम प्रधान समोद्री देवी सहित नागराजा पंच मंडली समिति के अध्यक्ष सूर्य मणि नौटियाल, शंभू प्रसाद, महेश भट्ट, चंद्र शेखर नौटियाल, सेवा निवृत नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र नौटियाल, पुरूषोतम दत्त, जगदीश प्रसाद, प्रेम सागर, हर्षमणि,लक्ष्मी प्रसाद, पूर्णानंद, विरेन्द्र, द्रवेश्वर,महेश भट्ट, सुरेन्द्र नौटियाल, राम संजीवन, लोकेन्द्र भट्ट,अरूण प्रकाश,संजीव नयन हरिशंकर,सहित लखपति देवी, पार्वती देवी, चंद्रकांता, देवेश्वरी देवी, सतेश्वरी, अनसूया, नंदा, अंजना, रामकुमारी देवी स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो – 4 मंगलवार को मंदिर प्रांगण में अनुष्ठान करते ग्रामीण