गिरीश भट्ट को मिली दुग्घ संघ मातली की जिम्मेदारी

– 23 जुलाई को संभालेंगे दुग्घ संघ मातली का पदभार
उत्तरकाशी,
उत्तराखंड शासन ने भाजपा के युवामोर्चा के प्रदेश मंत्री व पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख डुँडा गिरीश भट्ट को दुग्घ संघ मातली का अध्यक्ष नियुक्त किया है। निदेशक दुग्ध सहकारी समिति उत्तराखंड इला गिरी ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। गिरीश भट्ट को दुग्ध संघ का अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
निदेशक दुग्ध सहकारी समिति उत्तराखंड इला गिरी ने आदेश जारी करते हुए दुग्ध संघ मातली की प्रबंध कमेटी के गठन होने तक गिरीश भट्ट को समिति का अध्यक्ष नामित किया है। शनिवार को नव नियुक्त अध्यक्ष गिरीश भट्ट ने बताया कि 23 जून को दुग्घ संघ मातली का पदभार गृहण करेंगे और दुग्घ उत्पादन के क्षेत्र में समिति के कार्यो को गति प्रदान करेंगे। बता दें कि गिरीश भट्ट इससे पूर्व डुंडा ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख रहे हैं। दुग्घ संघ का अध्यक्ष बनाये जाने पर डुंडा, चिन्यालीसौड़ सहित जिले भर के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने खुशी व्यक्त की है।
फोटो – गिरीश भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *