डुंडा प्रमुख ने 30 टीबी मरीजों को गोद लिया

उत्तरकाशी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा में शुक्रवार को वृहद विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार एवं क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रिबन काटकर किया गया। शिविर में ब्लॉक प्रमुख द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निक्षय मित्र बनकर 30 टीबी के मरीजों को गोद लिया गया, जिन्हें उनके द्वारा 6 माह तक पोषण किट प्रदान की जाएगी।
शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक परामर्श, उपचार वा निशुल्क दवाईयां वितरित की। शिविर में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोरियों को काउंसलिंग के साथ-साथ सेनेटरी नेपकिन भी निःशुल्क वितरित किए गए। शिविर में समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें 10 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। वहीं शुक्रवार को आरबीएस व आरकेएसके की टीमों द्वारा 605 बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच के साथ काउंसलिंग की गई तथा 227 लोगों द्वारा रक्तदान किए जाने हेतु पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस रावत, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस पांगती, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम हरदेव राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *