सेवा संकल्प अभियान के तहत भटवाड़ी में बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
उत्तरकाशी। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को भटवाड़ी में बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओरसे स्टॉल स्थापित कर आमजन को विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
मंगलवार को भटवाड़ी में आयोजित बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई।सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र लोगों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर आमजन को विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदन संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में मंच से श्रम विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग आदि द्वारा अपने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविर में स्कूली छात्र –छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की तथा सूचना विभाग के सांस्कृतिक दल संवेदना समूह द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के विकासखंडों में कुल 06 बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है। हमें भी आगे बढ़ने की इस होड़ में शामिल होना होगा और विकास की गति को और तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। हमारा प्रयास है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी विकास की अग्रिम पंक्ति में लाया जाए और यह हमारा सामाजिक दायित्व भी है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से हमारी मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत परिवारों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा मिल रही है।
विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को वितरित किए गए सहायता राशि के चेक
शिविर में आजीविका गतिविधि एवं उद्यम स्थापना हेतु रीप द्वारा डेरी–गाय पालन के लिए मंजू देवी, मीरा रावत, विशन देई को रू 35–35 हजार के चेक वितरित किए, आटा चक्की हेतु मनोरमा देवी, बबीता देवी को रू 30–30 हजार के चेक वितरित किए गए।
पशुपालन विभाग द्वारा सामान्य बकरी –गाय पालन हेतु करण चंद, प्रमोद सिंह को 63 हजार के चेक मदन लाल, जगेंद्र सिंह को रू 36 हजार के चेक वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा शादी अनुदान हेतु सुनीता और सरोजनी को रू. 50–50 हजार की सहायता राशि के चेक वितरित किए साथ ही श्रेया, जोत सिंह, गंगा सैनी, जयमंगला देवी और संध्या को कान की मशीन व प्रदीप नौटियाल और नाजिर हुसैन को छड़ी वितरित की। एनआरएलएम द्वारा समेश्वर स्वयं सहायता समूह को रू 6 लाख, थाती माता एसएचजी को रू. 2 लाख, राजराजेश्वरी एसएचजी को रू. 1.5 लाख तथा भगवती एसएचजी को रू. 75 हजार की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 147 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क आवश्यक दवाई वितरित की, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 45 व आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 53 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क आवश्यक दवाई वितरित की गई। स्वास्थ्य परीक्षण में मधुमेह, ब्लड प्रेशर सहित अन्य परीक्षण किए गए। पंचायतीराज विभाग द्वारा 56 परिवार रजिस्टर, 05 जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र, 03 यूसीसी, 03 राशन कार्ड संबंधी सेवाएं प्रदान की। श्रम विभाग द्वारा 50 श्रमिकों की श्रमिक कार्ड से संबंधित समस्या का निस्तारण करते हुए 50 फॉर्म छात्रवृत्ति योजना के दिए जो श्रमिक विभाग में पंजीकृत है तथा 80 कार्य निर्माण फॉर्म वितरित किए। 40 मनरेगा श्रमिकों को श्रम विभाग में होने वाली योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान सहित अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की, विद्युत विभाग द्वारा 05 नए संयोजन के आवेदन प्राप्त किए, पशुपालन विभाग द्वारा 30 पशुपालकों को चिकित्सा संबंधी जानकारी एवं दवाई वितरित की।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख मीरा कमलेश, हरीश डंगवाल, प्रताप रावत, मनुजेंद्र रावत, हंसराज चौहान, मनोज चौहान, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सीवीओ एचएस बिष्ट, सीएओ एसएस वर्मा, डीटीडीओ खुशाल नेगी, डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप पंवार, ईई यूपीसीएल मनोज गुसाईं, बीडीओ अमित ममगई सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिपं अध्यक्ष रमेश चौहान, सीडीओ जय भारत सिंह, प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख मीरा कमलेश, हरीश डंगवाल, प्रताप रावत, मनुजेंद्र रावत, हंसराज चौहान, मनोज चौहान, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सीवीओ एचएस बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद रहे।
9- भटवाड़ी में आयोजित शिविर में लाभार्थियों को चैक वितरित करते विधायक एवं डीएम