स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना जरूरी – भट्ट

– उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
पर उत्तरकाशी में आयोजित हुआ कार्यक्रम, फार्मेसी अधिकारियों ने रखे विचार
उत्तरकाशी। फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तरकाशी की ओर से शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए जिला यूनानी अधिकारी डा. रतनमणि भट्ट ने कहा कि फार्मासिस्ट ही स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। डाक्टर के बाद मरीज सबसे ज्यादा फार्मासिस्ट पर भरोसा करता है। इसलिलए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी अहम है।
शुक्रवार को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा.आरएम भट्ट व सेवानिवृत्त पेंशन संगठन उत्तरकाशी के अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार ने किया। इस मौके पर पंवार ने सभी फार्मेसी अधिकारियों को बधाई दी और सेवा समर्पण भाव से अपने कार्य करने को कहा। कार्यक्रम में “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना थीम पर फार्मेसी अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और समाज को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया। सोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश नौटियाल ने फार्मासिस्टों की समस्याओं और उनकी भूमिका पर विचार रखे और संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने की बात कही।
कार्यक्रम में सुनील जगूड़ी, नवीन बिजल्वाण,अजीत पवार,लोकेन्द्र भट्ट, सुबोध उनियाल, राजवीर चौहान, मुरारी लाल,भगवती प्रसाद सेमवाल, जमुना प्रसाद , नीलम बर्त्वाल, सुमित चौहान, नीमा धर्मवान और आरती भंडारी सहित अन्य फार्मेसी अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो- 11- शुक्रवार को आयुर्वेदिक अस्पताल विश्व फार्मेसी डे मनाते फार्मेसी अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *