निशुल्क शिविर में हुआ 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

उत्तरकाशी। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में मैक्स अस्पताल देहरादून की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें कि विभिन्न समस्याओं से ग्रसित 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया।

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मैक्स अस्पताल के डॉ. प्रत्युष सिंघल डीएम गैस्ट्रो वरिष्ठ परामर्शदाता, डॉ.नवीन नाथ फिजिशियन ने रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान शिविर में रोगियों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, फाइब्रोस्कैन आदि जांच की गई। शिविर में सुबह से ही मरीजों की काफी संख्या में भीड़ लगी रही। साथ ही मरीजों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *