– विक्की चौहान के गीतों पर जमकर थिरके पुरोला विधायक व जिपं सदस्य
– विक्की चौहान से युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील
उत्तरकाशी, जिले के पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक माघ मेला (बाड़ाहाट का थोलू) की सातवी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान के नाम रही। उन्होंने एलपी गाड़ी, झुमके झूमके ओ बटीण मेरे, छत्रधारी तू छत्र छाया तेरी मासू देवता,सुनार की सुनीता,अपणे वाली है .. गीत की शानदार प्रस्तुती दी। जिसे सुनकर पंडाल में मेलार्थी देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान विक्की चौहान ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति के लिए जागरूक किया और सभी युवाओं से नशे के सेवन से दूर रहने की अपील की।

माघ मेला मंच पर मंगलवार रात्री की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ डीएम प्रशांत आर्य,पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, व भाजपा नेता किशोर भट्ट सहित जिपं अध्यक्ष रमेश चौहान ने किया। इसके बाद हिमाचल के प्रसिद्ध गायक विक्की चौहान ने अपने गीत कनौ के झूमके, छोटी-छोटी गाड़ी मां, बिडरू न मानी ऐ, छोरी आ जा तू शिमला बाजार, मेरू चले घुमदी, छत्रधारी तू छत्र छाया तेरी मासू देवता, एलपी गाड़ी डिस्को साडी, सही पकड़े हैं ये लगी नाटी और झूमके झूमके जैसे शानादार गीतों की प्रस्तुती दी। जिसमें सुनकर पंडाल में बैठे युवक एवं युवति तथा अन्य मेलार्थी अपने कदमों को नही रोक पाए और अपने स्थान पर ही झूमने को विवश हो गए। इस मौके पर विक्की चौहान ने भारी संख्या में पहुंचे श्रोताओं का आभार जताया। उन्होंने सभी युवाओं से कहा कि मैने नशे पर गीत जरूर लिखे और गाए, लेकिन कभी किसी प्रकार का नशा पान नहीं किया। उन्होंने सभी युवाओं को जागरूक किया और सभी को नशे से दूर रहने की अपील की। दूसरी ओर बुधवार को माघ मेला मंच समाज कल्याण विभाग की गोष्ठी सहित लोक गायक भगवान सिंह राणा,राइंका कोटियाल गांव, लोक गायक रेनू बाला, राकेश पंवार ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी और पंडाल में बैठे दर्शकों का समा बांधे रखा ।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सोनिका, ज्योति राणा, दीपेन्द्र कोहली,कुलदीप सिंह, सरस्वती नाथ, हीरा लाल, भरत बिष्ट, महंज अजय पुरी, प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, आर मुख्य अधिकारी मोनिका भंडारी आदि मौजूद रहे।