उत्तरकाशी, सीएम सशक्त बहिना योजना के अंन्तर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत विकास भवन परिसर में संचालित साप्ताहिक हाट बाजार केवल अवकाश के दिन ही बंद रहेगा। सीडीओ एसएल सेमवाल ने कहा कि बाजार सोमवार से शनिवार तक पूरी तरह खुला रहेगा। जहां से लोग स्थानीय उत्पाद खीरा, बैगन, लौकी, तोरी, फूल गोभी,मशरूम आदि सब्जियां खरीद सकते हैं। कहा कि इससे स्थानीय काश्तकारों के साथ – साथ स्वयं सहायता महिला समूहों के आय सृजन के अवसर मिलेंगे।
शुक्रवार को सीडीओ एसएल सेमवाल ने विकास भवन में एनआरएलएम के अंतर्गत संचालित विपणन केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि स्थानीय सब्ज़ियों और खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भरता की और महिलाओं को लखपति दीदीयों की श्रेणी में लाये जाने हेतु आजीविका गतिविधियां बड़े स्तर पर विस्तारित करना है। कहा कि इस योजना के तहत विकास भवन परिसर में साप्ताहिक हाट बाजार में स्थानीय उत्पाद खीरा, बैगन, लौकी, तोरी, फूल गोभी,मशरूम आदि सब्जियां स्थानीय काश्तकारों के साथ – साथ स्वयं सहायता महिला समूहों के लिये आय सृजन के सुअवसर पैदा कर रहे है। इसमें मां गंगा स्वायत्त सहकारिता नेताला द्वारा लोकल फॉर वोकल के अंन्तर्गत पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों की अपार सम्भावनाओं को देखते हुये आजीविका को बढ़ावा देने के लिए उनकी दृढ़ता छोटे – छोटे प्रयासों को सार्थकता की ओर क्रियान्वित कर रही है l कहा कि विकास भवन में यह साप्ताहिक हाट बाजार रविवार व अवकाश दिवसों में संचालित नहीं रहेगा अन्य दिवसों में सोमवार से शनिवार तक नियमित संचालित रहेगा। ऑर्गेनिक सब्जियों के उपयोग से जहाँ हम लोग निरोगी रह सकते है। वहीं शारीरिक दृष्टिकोण से यह हमारे लिये लाभकारी भी है l
इस दौरान परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, सहायक परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे l