– आईटीआई का डिप्लोमा लेकर कोई भी छात्र अब नही रहेगा बेरोजगार- बहुगुणा
-उत्तरकाशी पहुंच कर प्रभारी मंत्री सौरब ने किया 217.33 लाख की लागत से आईटीआई भवन का लोकार्पण,
उत्तरकाशी,राजेन्द्र भट्ट
जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंगलवार को जोशियाड़ा में 217.33 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित आईटीआई भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला कोई भी छात्र अब डिग्री लेकर बेरोजगार नहीं रहेगा। उत्तरकाशी आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। ताकि यहां के विद्यार्थियों को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि उत्तरकाशी की आईटीआई को भी शीघ्र ही डीएसटी मॉडल से जोड़ा जाएगा।
मंगलवार को अनुसांधन कालोनी जोशियाड़ा में आईटीआई भवन का लोकार्पण करते प्रभारी मंत्री सौरव बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है,कहा कि उत्तरकाशी आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यहां के विद्यार्थियों को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि बड़कोट की आईटीआई को पहले ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत टाटा टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा चुका है,जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण प्राप्त होगा और वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,डीएम प्रशान्त आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जयभारत सिंह,विधायक सुरेश चौहान,दर्जा राज्य मंत्री प्रताप पंवार,जगत सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र सिंह चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ.स्वराज विद्वान,प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर चौहान,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण,केदार सिंह रावत,ब्लाक प्रमुख राजदीप परमार,ममता पंवार,जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
