मोरी के खन्ना गांव में आग से दो मकान जलकर राख

उत्तरकाशी, मोरी ब्लॉक के फते पर्वत पट्टी के में आग लगने की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां मंगलवार रात को खन्ना गांव में आग लगने से दो आवासीय भवन जलकर राख हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामोणों ने किसी तरह आग को बुझाया और अन्य मकानों को आग से बचा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकरी के अनुसार मोरी ब्लॉक के खन्ना गांव में मंगलवार रात को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब गांव के चुंगी डांडा तोक में नंदू लाल के मकान में अचानक आग की लपटें दिखाई दी। जब तक लोगों आग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग पड़ोसी बीरेंद्र सिंह के मकान में भी फैल गई, देखते-देखते दोनों मकान जलकर राख हो गये। आग से घर में रखा राशन सामान नगदी कपड़े जलकर स्वाह हो गये। गनीमत यह रही ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास कर आग को गांव में फैलने से रोक दिया। दूसरी ओर फतेह पर्वत पट्टी क्षेत्र में दूर संचार की व्यवस्था नहीं होने और सूचना देर से मिलने पर मोरी से राजस्व और पुलिस टीम मौके लिए रवाना हो गई है।
तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान ने बताया कि मोरी के सुदूरवर्ती फतेह पर्वत पट्टी चुंगी डांडा खन्ना में मंगलवार रात को आग लगने से नंदू लाल व बीरेंद्र के दो आवासीय मकान जल गये हैं कोई जनहानी नहीं है, सूचना मिलने पर राजस्व, पुलिस अहेतुक सहायता लेकर घटनास्थल मौके पर पहुंच गई है। नुकसान का आंकलन करने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *