पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर्षिल पहुंचे देशभर के पर्यटक
उत्तरकाशी,पर्यटन को बढ़ावा देने और व्यवसायिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे विभिन्न राज्यों के ट्रैवल एजेंटों ने सोमवार को नेलांग घाटी का दीदार किया। इस दौरान में उन्होंने नेलांग घाटी की सुदंरता को करीबी से देखा और इस अतुलनीय बताया। ट्रेबल प्लानर इंडिया के अंशुल गुप्ता ने कहा कि घाटी में खड़ी पहाड़ियों के बीच से हिमालय का दीदार करना काफी मनमोहक है।
उत्तरकाशी जिले में तीर्थाटन व पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए केयर माई ट्रिप के बैनर तले केरला,आंध्र प्रदेश, मुबई,त्रिवेन्द्रपुरम, गुजरात कोलकता, बंगलौर, सिलीगुड़ी, दिल्ली, कोलापुर, देराहदून सहित विभिन्न राज्यों के ट्रैवल एजेंट उत्तरकाशी पहुंचे है। सोमवार को दल में शामिल 25 सदस्यों ने भारत चीन सीमा से सटी खूबसूरत नेलांग घाटी व गर्तांग गली का दीदार किया। उन्होंने नेलांग व जादुंग गांव में बन रहे होम स्टे का भी बारिकी से अवलोकन किया। इस मौके पर विमान क्लिक एड ट्रिप के मालिक अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने नेलांग घाटी के बारे में सुना था। लेकिन जब सोमवार को उन्हें घाटी का दीदार करने का अवसर मिला तो यहां की प्राकृतिक सुंदरता से गदगद हो गए। बताया कि वह लेह, लद्दाख, स्पीति तक गए हैं। लेकिन यहां की सुंदरता अतुलनीय है। वहीं संतोष ट्रेवल के आर्नर विनायक ने उन्होंने दुनियाभर के कई पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया है, लेकिन नेलांग घाटी बेहद सुंदर है। केयर माई ट्रिप देरहादून के ऑर्नर ने आशुतोष ने बताया कि नेलांग घाटी तिब्बती पठार का क्षेत्र है। जिसकी सुंदरता देखने के लिए देश भर के पर्यटक यहां आने के लिए लालायित रहते हैं। कहा कि घाटी में खड़ी पहाड़ियों के बीच से हिमालय का दीदार करना काफी मनमोहक है। बताया कि 25 सदस्यों के दल ने अपने कैमरों में यहां की सुदंरता को कैद किया है। सभी लोग अपनी-अपनी आफिशियल बेबसाइट पर अपलोड करेंगे। उम्मीद है कि भविष्य में यहां पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।
नेलांग भ्रमण में संतोष ट्रेवल के आर्नर विनायक, ट्रेबल प्लानर इंडिया के अंशुल गुप्ता, विमान क्लिक एड ट्रिप अनिल कुमार सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटक मौजूद रहे।
फोटो- सोमवार को नेलांग घाटी का दीदार करते विभिन्न राज्यों के पर्यटक