बुधवार सुबह पांच बजे शॉट सर्किट से लगी आग
आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया
उत्तरकाशी। मोरी में बुधवार को आग लगने से तीन अवासीय भवन जलकर राख हो गए। इतना ही नही घरों में बंधे 14 मवेशी भी आग में जलकर जिंदा दफन हो गए।
जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब पांच बजे मोरी ब्लॉक के गुराड़ी गांव में अचानक एक मकान में आग लग गई। इस वक्त गांव के सभी ग्रामीण गहरी निंद्रा में थे। आग की लपटे देख ग्रामीण उठे और इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन जब तक ग्रामीण आग पर नियंत्रण पाते आग विकरॉल हो गई और देखते ही देखते तीन भवनों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद राजस्व ,फायर व पुलिस की टीम मौके पर पहूंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में रामचन्द्र पुत्र धर्म दत्त, भरत मणि पुत्र केदार दत्त, ममलेश पुत्र भरत मणि का आवासीय भवन जलकर राख हो गए। आग से घर में रखा खाद्यान्न, बिस्तर, नगदी, किताबें सहित तीनों घरों में बंधे मवेशी जिनमें 4 गाय, 1 बैल, 7 बकरियां, और 2 भेड़ पूरी तरह आग में जलकर जिंदा दफन हो गए। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताय जा रहा है।
तहसीलदार सरदार सिंह चौहान ने बताया कि घटना में तीन अवासीय भवन और एक दर्जन से अधिक मवेशी पूरी तरह जलकर राख हुए है। प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की आहतुक राशि के साथ ही अन्य राहत सामग्री वितरित कर दी गई है। घटना से हुए नुकासान का आंकलन किया जा रहा है।