– स्कूल से विद्या भूषण के मकान तक पीसीसी के साथ सुरक्षा वाल
उत्तरकाशी। राजेन्द्र भट्ट
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान प्रत्याशी बिजेन्द्रा देवी व रमेश भट्ट ने रविवार को नगर क्षेत्र मे निवासरत स्थानीय ग्रामीणों से संपंर्क साधा। इस मौके उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायत मुसड़गांव, धारकोट में जो पुस्तैनी रास्ते बीते 25 वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़े हैं। उनका सुदृढीकरण करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने इस दौरान घर घर अपन प्रचार कर विकास के नए विजन के साथ वोट मांगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनकी सोच की सराहना की और ग्राम सभा के विकास कार्यो को बढ़ाने के लिए अपना पूरा समर्थन देने की बात कही।

गत शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रधान प्रत्याशी बिजेन्द्रा देवी ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को जोशियाड़ा, ज्ञानसू व लदाड़ी क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणों से जनसंपर्क अभियान चलाकर विकास के नाम पर वोट मांगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी व ग्राम सभा की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा में आज भी पुस्तैनी रास्ते जर्जर पड़े हैं। जिन पर ग्रामीणों का चलना दुर्लभ है। सड़क निर्माण के कारण अधिकांश पुस्तेनी पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से धारकोट, मुसड़गांव कुलेथ का संपंर्क पूरी कट गया है। सड़क भी बदहाल स्थिति में हैं।
इससे न केवल स्कूली छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बल्कि मवेशियों को चरान व चुगांन के लिए ले जाने में परेशानी हो रही है। जिस पर प्रत्याशी विजेन्द्रा देवी ने ग्रामीणों को भरोषा दिलाया कि यदि मौका मिला तो दागुंडी धार से थाती चौक व थाती चौक से स्कूल व स्कूल से धारकोट तक पीसीसी मार्ग तैयार कर इस पर रैलिंग का कार्य प्रथम वर्ष में ही प्राथमिकता से कराया जायेगा। साथ ही गांव में अधर में लटकी सड़क, पेयजल जैसी सुविधाओं में सुधार लाने का भरपूर प्रयास किया जायेगा। कहा कि ग्राम पंचायत की पौराणिक धार्मिक स्वरूप को भी बरकरार रख यहां धार्मिक और पौराणिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने गांव के विकास के लिए सभी ग्रामीणों से एकजुट होकर मतदान करने की अपील की।
